मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कार्यरत ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी पर करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक कर्मचारी मोहित गुप्ता सहित अन्य लोगों के खिलाफ करीब 86.46 लाख रुपये गबन का केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल में दर्ज शिकायत के अनुसार, झाबुआ ग्रामीण बैंक (शाखा सोंडवा) के लिपिक मोहित गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के 11 लोगों के डोरमैट खातों से अवैध लेन-देन कर राशि का गबन किया। जांच में पाया गया कि मोहित गुप्ता और उनके परिचितों के खातों में यह रकम स्थानांतरित की गई।