फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'जन-विश्वास अभियान' कल से, हर शुक्रवार जनता के बीच जाएगी सरकार, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

Thu, 06 Aug 2026 06:52 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जन-विश्वास अभियान' शुरू होगा। इसके तहत हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में 7 अगस्त से 'जन-विश्वास अभियान' शुरू होगा। इस अभियान के तहत अब शासन और प्रशासन के अधिकारी हर शुक्रवार अपने कार्यालयों से निकलकर सीधे गांवों और शहरों में जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर समाधान करना, जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और प्रशासन को अधिक जवाबदेह व संवेदनशील बनाना है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ से अधिक जनता के प्रति सरकार के विश्वास का प्रतीक बताया है। इसके लिए मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक सभी अधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा, शिकायतों का समय पर समाधान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी

हर शुक्रवार नहीं होगी बैठक
जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी स्तर पर नियमित बैठकें नहीं होंगी। यह दिन पूरी तरह फील्ड विजिट के लिए तय किया गया है। जिला कलेक्टर पहले से भ्रमण क्षेत्र तय करेंगे और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देंगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से भी इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी

पहले होगी लंबित शिकायतों की समीक्षा
अभियान के तहत जिस क्षेत्र का दौरा किया जाएगा, वहां एक सप्ताह पहले सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। कोशिश रहेगी कि अधिकतम मामलों का पहले ही निराकरण हो जाए। जो शिकायतें बचेंगी या दौरे के दौरान सामने आएंगी, उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- MP News:  दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी
विज्ञापन


किसानों और उद्योगों की समस्याएं भी होंगी दूर
जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा जन-संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। एमएसएमई और कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। किसानों की फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी ई-केवाईसी, आधार अपडेट और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों की भी समीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें- MP News: दतिया हार पर भाजपा में मंथन तेज, आशुतोष तिवारी बोले- नरोत्तम की भूमिका की समीक्षा जांच समिति करेगी

स्कूल, अस्पताल और राशन दुकानों का होगा निरीक्षण
अभियान के दौरान अधिकारी जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध और अन्य सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता भी जांची जाएगी। खाद-बीज की दुकानों, गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, निजी स्कूलों और औद्योगिक क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा एमपी, CM बोले- 2030 तक राष्ट्रीय लक्ष्य में निभाएगा बड़ी भूमिका

चार स्तंभों पर आधारित होगा अभियान
सरकार के अनुसार जन-विश्वास अभियान संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगा। अभियान को पूरी तरह सादगी और मितव्ययिता के साथ संचालित किया जाएगा। अनावश्यक खर्च से बचते हुए सरकारी भवनों में ही जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे और वाहनों की पूलिंग की जाएगी। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें