फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र, CM निवेशकों से करेंगे संवाद

Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र पुणे में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और कोयंबटूर में मिली सफलता के बाद पुणे का यह सत्र राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मध्य प्रदेश में औद्योगिक, पर्यटन, आईटी/आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग डिनर में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे विभागीय प्रजेन्टेशन देंगे। कार्यक्रम में उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय किर्लोस्कर और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सुधीर मेहता भी प्रदेश के इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल और मध्य प्रदेश की सरल औद्योगिक नीतियों के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें