फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 364 जी टाइप आवास का लोकार्पण, CM बोले-अप्रैल से कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के बराबर भत्ते मिलेंगे

Tue, 18 Mar 2025 09:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन की परियोजना के पहले चरण में 364 जी-टाइप आवासों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में ढाई लाख पदों पर नियुक्तियां और प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 अप्रैल से सातवें वेतनमान के बराबर भत्तों का लाभ देने का वादा किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम भोपाल के तात्या टोपे नगर (टीटी नगर) स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन की परियोजना के प्रथम चरण में नवनिर्मित 364 जी-टाइप आवासों के लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले सवा साल में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है और आने वाले पांच वर्षों में अलग-अलग विभागों में ढाई लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही, प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 अप्रैल से सातवें वेतनमान के बराबर भत्तों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कर्मचारियों को दो बार चार-चार प्रतिशत डी.ए. स्वीकृत किया गया और अब उनकी पदोन्नति के लिए भी सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन

समारोह में सीएम ने कहा कि परिसर का नाम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी परिसर होगा। यहां आवासीय परियोजना के प्रथम चरण में 116.26 करोड़ की लागत से निर्मित 364 जी टाइप आवास गृहों का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमा तिवारी, कल्पना गुर्जर,  संगीता उइके, राघवेंद्र सिंह को उनके  शासकीय आवास की चाबियां सौंपी। साथ ही उन्होंने भोपाल नगर निगम के अधिकारियों को इस परियोजना के द्वितीय चरण में आगामी दो से तीन महीने में एफ-टाइप आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

सीएम ने तीव्र गति से विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया 
नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और विधायक भगवानदास सबनानी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री बागरी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में गरीब वर्ग के साथ-साथ अन्य वर्गों के लिए भी आवास व्यवस्था और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, विधायक सबनानी ने कहा कि वर्ष 2016 से शासकीय आवास की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक कल्याणकारी दृष्टिकोण से तीव्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें