दिल्ली में सीएम डॉ. यादव समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश से कई शीर्ष नेता शामिल हुए और अपना समर्थन व्यक्त किया। इस चुनाव प्रक्रिया में मध्य प्रदेश से 20 नेता प्रस्तावक/समर्थक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। मध्यप्रदेश से शामिल नेताओं की सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला शामिल हैं। साथ ही शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार खटीक, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह जैसे वरिष्ठ केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे।