मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो रहा है। यूपी की प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के एमपी में का बा वीडियो के जवाब में अब एमपी में ई बा वीडियो आया है। यह वीडियो भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने बनाकर जवाब दिया है।
भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने एमपी में ई बा वीडियो बनाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। लिखा है कि चारो तरफ पुकार बा, एमपी में 2023 में भाजपा सरकार बा। इसे सुनील कुमार ने अपने वीडियो को नेहा सिंह के वीडियो के साथ री-ट्वीट किया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें इससे पहले नेहा सिंह ने वीडियो वायरल कर सीधी पेशाब कांड, महाकाल घोटाला समेत अन्य घोटाले का जिक्र किया है।
नेहा सिंह को सुनील कुमार साहू ने के दिए जवाब के यह है बोल
MP में ई बा
पीएम के आवास बा
सबके घर द्वार बा
कर्ज-ब्याज माफ बा
सबे योजना का मिलत, यहां लाभ बा।
लाडली बहना, लक्ष्मी बिटिया
और कन्यादान योजना महान बा
तीरथ करावे मामा और बुलडोजर से अपराधी परेशान बा...
अरे भाजपा के नेतवा तो करत विकास बा
अरे भाजपा के नेतवा तो करत विकास बा
एमपी के गांव-गांव में सड़कन का जाल बा
आदिवासीन की पंचायत में PESA का अधिकार बा...
अरे लाडली बहना,
लाडली बिटिया इते मालामाल बा.....
सबे समाज, यहां खुशहाल बा
धर्म के जयकार बा
शिक्षा के प्रसार बा
सुशासन सुराज गांव
सबे खुशहाल बा।
यहां भांजा-भांजियों को मिले स्वरोजगार बा
सेवा - सुरक्षा इहां भरमार बा
बढ़ल नौजवान बा, बढ़ल किसान बा...
अपराधिन के सर पर लटकत
मामा के तलवार बा...
अरे वृद्धों को पेंशन, गरीबों को
राशन मिलत बा
अरे सबके चेहरा पर खिलत मुस्कान बा
अरे मामा के सरकार बा
सरकारी नौकरी की बहार बा
एक दू नाहीं भैया
सैकड़ों हजार बा
एमपी में जनता के काम बा
सेवा-सुशासन वाली बीजेपी सरकार बा।
चारो ओर पुकार बा
तेईस मा, हाँ तेईस मा
फिर से बीजेपी सरकार बा...