फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IAS हरेंद्र नारायण भोपाल अपर कलेक्टर बनें, संदीप केरकेट्टा को भोपाल ननि में अपर आयुक्त बनाया

Mon, 13 Mar 2023 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। वहीं, एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भोपाल अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। छिंदवाड़ा जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस हरेंद्र नारायण को भोपाल अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, सिवनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस पार्थ जैसवाल को छिंदवाड़ा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। वहीं, एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भोपाल अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। जबलपुर स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी निधि सिंह राजपूत को सिवनी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर पालिक निगम भोपाल के अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहल को जबलपुर स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने धार के अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के पद पर पदस्थ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें