फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हेमंत खंडेलवाल बोले- सोयाबीन की बात कर रहे जीतू पटवारी गेहूं लेकर सियासी स्टंट करने पहुंचे

Wed, 15 Oct 2025 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी सोयाबीन की बात कर रहे थे और गेहूं लेकर राजनीतिक स्टंट करने पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर प्रदर्शन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी सोयाबीन की बात कर रहे थे, लेकिन गेहूं लेकर राजनीतिक स्टंट करने पहुंच गए। 
विज्ञापन

खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर किए गए प्रदर्शन को सियासी स्टंटबाजी और अन्नदेवता का अपमान बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने एक ऐसी हरकत की है, जो किसी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान, ठंड का भी असर
विज्ञापन


खंडेलवाल ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के वे हमारे लोकप्रिय केंद्रीय कृषि मंत्री के घर पर पहुंच गए। सोयाबीन की बात कर रहे थे और गेहूं लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। यह दर्शाता है कि उन्हें किसानों की नहीं, बल्कि कैमरों की चिंता है। बिना पूर्व सूचना के इस तरह का राजनीतिक स्वांग लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना करता हूं जिन्होंने सम्मानपूर्वक बुलाया और आदरपूर्वक बात की। यह निदंनीय है कि जीतू पटवारी किसानों को बाहर छोड़कर अंदर जाकर कैमरों के सामने नाटक करने में व्यस्त थे। कांग्रेस नेताओं को किसानों के वास्तविक मुद्दों और हितों पर कोई ध्यान नहीं है बल्कि वे स्टंट और लोकप्रियता की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा कार्यशाला: सीएम यादव बोले-चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें

अन्न का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं  
खंडेलवाल ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छलने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया और अब तो उन्होंने अन्नदेवता का भी अपमान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिस तरह बीच सड़क पर अनाज फैलाया, वह न केवल किसानों की मेहनत का अपमान है बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी अनादर है। पटवारी का यह कृत्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। खंडेलवाल ने कहा कि किसान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें