फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह की सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट

Mon, 18 Aug 2025 09:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान SIT अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और मंत्री की माफी पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के विवादित बयान से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। इस दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बता दें बीते 28 जुलाई को हुई सुनवाई में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने विजय शाह की ओर से पेश की गई सार्वजनिक माफी को अपर्याप्त और निष्ठाहीन बताते हुए खारिज कर दिया था। अदालत का कहना था कि शाह ने अपने बयान से जनभावनाओं को आहत करने की बात स्वीकार ही नहीं की। जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी की थी कि आप आत्मचिंतन करें कि अपनी गलती की सजा कैसे भुगतेंगे। जिस सार्वजनिक माफी की अपेक्षा थी, वह कहां है? जांच के नाम पर अब तक क्या हुआ है? यह माफी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP को मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प: रतलाम में सीएम ने किए 246 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

पद से हटाने की याचिका पर सुनवाई से इकार 
इस मामले में कांग्रेस नेत्री जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर शाह को पद से हटाने की मांग की थी। याचिका में संविधान के अनुच्छेद 164(3) के उल्लंघन का हवाला दिया गया था। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओबीसी पर सियासत भरपूर,पर आधी आबादी को अधूरा नेतृत्व, पिछड़ों को जिलों की कमान देने में BJP-कांग्रेस दोनों पीछे

क्या है पूरा मामला 
यह विवाद 11 मई को महू स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ। यहां विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शाह का यह बयान सार्वजनिक होते ही विरोध तेज हो गया और मामला अदालत तक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें