फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गांधी सागर बांध में रेत के अवैध उत्खननकर्ताओं पर छापामार कार्रवाई, डेम से तीन बोट, एक पनडुब्बी जब्त

Wed, 13 Nov 2024 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधवार को नीमच जिले के गांधी सागर डेम के राजपुरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें तीन बोट एवं एक पनडुब्बी जब्त की गई एवं पानी के किनारे रेत छानने के लिए लगे हुए तीन छलनों को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
गांधी सागर में अवैध रेत परिवहन करने वालों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ प्रदेश में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नीमच जिले के गांधी सागर डेम के राजपुरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें तीन बोट एवं एक पनडुब्बी जब्त की गई एवं पानी के किनारे रेत छानने के लिए लगे हुए तीन छलनों को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन


नीमच कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खननकर्ताओं पर छापामार कार्रवाई करने के लिए जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बावरिया के नेतृत्व में सहायक खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर, रामपुरा के तहसीलदार मुकेश निगम, राजस्व निरीक्षक अनुराग, हल्का पटवारी, कोटवार और होमगार्ड सैनिकों के साथ राजपुरा क्षेत्र में बांध पर छापामार कार्रवाई की गई।

जिला खनिज अधिकारी नीमच ने बताया कि जब्त की गई नाव एवं पनडुब्बी को रामपुरा ले जाकर मत्स्य केंद्र में रखा गया है। जब्त नावों, मशीनों एवं पनडुब्बी का कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। प्रकरण में विवेचना कर कलेक्टर नीमच द्वारा अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें