फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राज्यपाल बोले-संविधान से मिले अधिकारों कर्तव्यों का निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें पालन

Sun, 26 Jan 2025 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
विज्ञापन
राज्यपाल मंगुभाई पटेलं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने आकाश में गुब्बारे छोड़कर परेड की सलामी ली और आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। समारोह में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परंपरागत नृत्यों और झांकियों का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान से मिले अधिकारों और कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को अपनी प्राथमिकताओं में शुमार कर प्रगति की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की उपलब्धियों को सराहा 
राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न सामाजिक कल्याण और औद्योगिक विकास मिशनों  "गरीब कल्याण मिशन," "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" और "किसान कल्याण मिशन।" का उल्लेख किया। मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में प्रदेश के नागरिकों ने 5.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाए। राज्यपाल ने प्रदेश की कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए कार्यों को सराहा और विशेषकर सिकलसेल रोग उन्मूलन के प्रयासों को साझा किया, जिसमें मध्यप्रदेश ने 90 लाख से अधिक लोगों की जांच कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

20 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन
समारोह में प्रदेश के 20 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उद्यानिकी, आयुष, उद्योग, कृषि और जनजातीय कार्य विभागों की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। खासकर जनजातीय कार्य विभाग की झांकी में जनजातीय समुदाय के लिए किए गए प्रयासों को दिखाया गया। कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग की झांकी में प्रदेश की खेल अकादमियों की उपलब्धियों को दर्शाया गया, जबकि कृषि विभाग की झांकी में दलहन-तिलहन के बढ़ते उत्पादन को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रसतुतियों ने मनमोह
राज्यपाल ने प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर देने, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनाने की योजनाओं का उल्लेख किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शास्त्रीय नृत्य, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नृत्य और भारतीय संस्कृति की महिमा का बखान करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  परेड के दौरान, पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ, जिसमें सीआईएसएफ, एसटीएफ और सीआरपीएफ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। असैन्य दल में, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी बॉयस और गर्ल्स को क्रमशः पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें