फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों के लिए सरकार 1 रुपए में देगी 25 एकड़ जमीन

Wed, 09 Apr 2025 08:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में अब पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए ही सरकार एक रुपए में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। अभी निवेशक को खुद मेडिकल कॉलेज खोलने जमीन उपलब्ध करानी थी। कैबिनेट ने टेंडर डॉक्यमेंट नियम में संशोधन किया है। 
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टरों के विरोध के बाद कैबिनेट ने मंगलवार को पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर अपना फैसले में संशोधन किया। कैबिनेट के फैसले के अनुसार अब शासकीय अस्पताल निजी संस्था को सौंपने के स्थान पर उनसे संबद्ध किया जाएगा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले डॉक्टर ट्रेनिंग ले सकेंगे। स्टाफ और डॉक्टर निजी मेडिकल कॉलेज की समितियों के अधीन नहीं होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- दमोह की मौतों पर सियासत: मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा,शुक्ल बोले-कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना
विज्ञापन

 
इसके साथ ही पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अब एक रुपए टोकन मनी पर 25 एकड़ सरकार भूमि देंगी। यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। इसके लिए पूर्व में निविदा निकाली गई थी, जिसे अब संशोधित किया गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि निविदा प्रपत्र में परिवर्तन करने एवं अन्य निराकरण किए जाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी परियोजनाओं के लिए गठित राज्य स्तरीय सशक्त समिति को अधिकृत किया गया है। पीपीपी मोड के निजी मेडिकल कॉलेजों में आयुष्मान से 75 प्रतिशत तक इलाज फ्री मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- MP News: PM 11 को श्री आनंदपुर धाम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, CM बोले- वैशाखी का वार्षिक मेला बनेगा यादगार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें