फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना को भारत सरकार की मंजूरी,  सीएम ने जताया आभार

Sat, 02 Aug 2025 06:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मालवा अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। स्टूडियो से क्षेत्रीय कलाकारों को मंच मिलेगा और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
सीएम को सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू स्वीकृति का पत्र सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने के भारत सरकार के निर्णय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। शुक्रवार शाम समत्व भवन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने मुख्यमंत्री को स्वीकृति पत्र सौंपा। यह पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की ओर से प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा अंचल की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए यह स्टूडियो अत्यंत आवश्यक था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: पीएम से सीएम की मुलाकात, डॉ. यादव बोले- PM मोदी ने पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन में शामिल होने स्वीकृति दी

उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को उन्होंने स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन से मिलकर उज्जैन में स्टूडियो स्थापना का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने शीघ्रता से स्वीकृति दी है। जब तक स्थायी स्टूडियो स्थापित नहीं हो जाता, तब तक आकाशवाणी इंदौर से सप्ताह में छह दिन अल्पकालिक प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से यह स्टूडियो मीडिया विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न केवल क्षेत्रीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचेगी। यह स्टेशन सामुदायिक रेडियो नेटवर्क विस्तार में भी सहायक होगा। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-  भोपाल यौन शोषण केस: यासीन मछली पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर होटल में किया था शोषण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें