फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 1995 बैच के आईपीएस योगेश देशमुख बने एडीजी इंटेलीजेंस, गृह विभाग ने आदेश जारी किए

Sat, 12 Oct 2024 09:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राज्य सरकार ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाया है। यह पद जयदीप प्रसाद के लोकायुक्त के प्रभारी डीजी बनने के बाद से खाली था। 
 
विज्ञापन
आईपीएस योगेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने करीब दो सप्ताह से खाली पड़े एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार देर रात गृह विभाग ने योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाने के आदेश जारी किए। इससे पहले, जयदीप प्रसाद इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें लोकायुक्त का प्रभारी डीजी बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।
विज्ञापन


योगेश देशमुख को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
अभी तक योगेश देशमुख भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सायबर सेल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अब एडीजी इंटेलीजेंस का पदभार सौंपा गया है।  इससे पहले एडीजी इंटेलीजेंस का पद संभाल रहे जयदीप प्रसाद को हाल ही में लोकायुक्त का प्रभारी डीजी नियुक्त किया गया था। उनके इस स्थानांतरण के बाद से एडीजी इंटेलीजेंस का पद रिक्त था। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें