मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। तबादले में शाजापुर, सीधी, रीवा और बैतूल जिला पंचायतों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुपमा चौहान को जिला पंचायत शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पद से हटाकर हरदा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जिला पंचायत सीधी के सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी को अब जिला पंचायत शाजापुर का सीईओ बनाया गया है।