फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: भोपाल में आज पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित

Fri, 21 Nov 2025 09:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखाई देंगे जगदीप धनखड़, जब वे भोपाल में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान पूरे राजनीतिक व बौद्धिक जगत की नजरें धनखड़ के संबोधन पर टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को भोपाल में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। यह धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहला सार्वजनिक संबोधन होगा, जिस पर पूरे राजनीतिक और बौद्धिक जगत की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: MP में रिकॉर्डतोड़ ठंड, 12 शहर 10 डिग्री से नीचे, राजगढ़ में सबसे ठंड़ा,आज शीतलहर का अलर्ट
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन रवींद्र भवन, भोपाल में किया गया है। आयोजन की जानकारी सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृंदावन-मथुरा के आनंदम आश्रम के प्रमुख ऋतेश्वर जी महाराज भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बता दें, जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। त्यागपत्र के बाद वे सिर्फ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ, STF के SP ने किया बड़ा खुलासा। Amar Ujala
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें