फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी बोले-कांग्रेस मुख्यालय में सुंदरकांड का आयोजन ठीक नहीं

Wed, 06 Sep 2023 09:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। ना ही उनकी कोई सुन रहा है। कांग्रेस का मुस्लिम वर्ग निराश है। कुरैशी ने मांग की कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वर्ग से कम से कम 15 टिकट दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने विधानसभा चुनाव-2023 में टिकट वितरण में कांग्रेस की चयन प्रक्रिया और कांग्रेस मुख्यालय में सुंदरकांड के आयोजन को लेकर फिर सवाल उठाए। भोपाल में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कांग्रेसी नेताओं के कथा कराने और सुंदरकांड कराने पर कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर कथा कराने में आपत्ति नहीं है। पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में इस तरह के आयोजन ठीक नहीं है।  
विज्ञापन


अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। ना ही उनकी कोई सुन रहा है। कांग्रेस का मुस्लिम वर्ग निराश है। कुरैशी ने मांग की कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वर्ग से कम से कम 15 टिकट दिए जाने चाहिए। साथ ही 15 मुस्लिम वर्ग के वरिष्ठ नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। 10 लोगों को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। कुरैशी ने कहा कि  पार्टी को पूंजीवादी कब्जे से निकालना है। इसे गरीब की पार्टी बनाना है। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, महनतकश सरकार बनाएंगे।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें