फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नई शराबनीति पर पूर्व सीएम उमा ने मुख्यमंत्री शिवराज का अभिनंदन किया

Mon, 27 Feb 2023 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही में शामिल होने से पहले पूर्व सीएम उमा भारती के निवास श्यामला हिल्स पहुंचे। यहां पर उमा भारती ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
उमा ने किया शिवराज का अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई शराबनीति में नशे को हतोत्साहित करने के सुझाव शामिल करने पर सोमवार को पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन  किया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही में शामिल होने से पहले पूर्व सीएम उमा भारती के निवास श्यामला हिल्स पहुंचे। यहां पर उमा भारती ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। सीएम शिवराज ने उमा भारती के पैर छुए। इसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई शराबनीति के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मेरे घर आगमन पर स्वागत सत्कार किया। नई शराबनीति में मध्य प्रदेश पूरे देश में मॉडल स्टेट बन गया है। इसके लिए नारी शक्ति की तरफ से उनका अभिनंदन किया। उमा ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम कर अभिनंदन करने के लिए उनका एक बार फिर समय मांगा है।
विज्ञापन

 
बता दें उमा भारती ने माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति की तरफ से शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन कार्यक्रम रविंद्र भवन में रखा था, जिसे सीधी जिले की दु:खद घटना के चलते स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें