फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जीआईएस पर पूर्व सीएम शिवराज बोले- प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है

Thu, 27 Feb 2025 10:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल में पूर्व  मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शामल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जीआईएस को लेकर कहा कि प्रदेश बहुत तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़इ रहा है। 
विज्ञापन
भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव बारात में शमिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में महाशविरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज बारात में शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में जीआईएस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीआईएस बहुत सफल रही है।  प्रदेश तेजी से निवेश के पथ पर आगे बढ़ रहा है, बधाई!" । वहीं, इसके पहले महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवराज शिव बारात में शामिल हुए।  उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ उस अद्भुत शक्ति के प्रतीक हैं, जो दुनिया से ठुकराए गए हर व्यक्ति को अपनाते हैं। उनके आशीर्वाद से भूत-प्रेत, देवता, दानव सभी पर कृपा बरसती है। भगवान शिव के गले में धारण किए गए विष की महानता का जिक्र करते हुए यह कहा गया कि शिव नीलकंठ के रूप में दुनिया के कल्याण के लिए अपने शरीर पर विष धारण करते हैं, ताकि संसार में किसी को कष्ट न हो।
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि, जो शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, इस अवसर पर भगवान शिव की बारात के पूरे वातावरण में उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस दिन भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि की वर्षा हो, यही कामना की जा रही है। भगवान शिव के भक्तों से शिवराज ने अपील की कि समाज में सबका कल्याण करें, किसी को दुख न पहुंचाएं और लोगों के कष्टों को दूर करने का प्रयास करें। यही भगवान शिव की असली पूजा है। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से यही प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा का आशीर्वाद बरसाएं और सबका मंगल हो, सब निरोगी हो, और सभी का जीवन खुशहाल हो।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें