फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक कल, कांग्रेस की पांच गारंटियों की काट ढूंढेगी समिति

Mon, 31 Jul 2023 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा की घोषणा पत्र के प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया मंगलवार को समिति की पहली बैठक लेंगे। समिति की बैठक में चुनाव को लेकर होने वाली घोषणाओं को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार माह का समय बचा है। इससे पहले दोनों प्रमुख भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई हैं। कांग्रेस का वचन पत्र तैयार हो गया है। अब भाजपा ने भी अपनी घोषणा पत्र समिति गठित कर दी है। समिति की पहली बैठक मंगलवार को भोपाल में भाजपा मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन


भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को बनाया है। वे ही समिति की बैठक लेंगे। समिति की बैठक में चुनाव को लेकर होने वाली घोषणाओं पर बैठक में चर्चा होगी। इसमें घोषणा पत्र में मुद्दों को शामिल करने के लिए भाजपा सुझाव लेगी। वहीं, समिति प्रदेश कांग्रेस की पांच गारंटियों की काट ढूंढेगी और कांग्रेस के चुनावी वादों को जवाब देने की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें