फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोहन यादव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में कल, कई विकास कार्यों की भी देंगे सौगात

Tue, 02 Jan 2024 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे 100.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10.50 बजे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 11.15 बजे कानून एवं व्यवस्था पर जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 12 बजे वे विकास कार्यों के संबंध में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे जन आभार यात्रा में भाग लेंगे एवं गैरिसन ग्राउंड पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

विकास कार्यों में कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभागों के कार्य शामिल हैं। इनमें बरगी जिला जबलपुर में 3 ट्रेड आईटीआई का भवन निर्माण कार्य, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर में स्नातक प्रवेश क्षमता 150 से 250 सीटर उन्नयन, शारदा नगर पार्क में रांझी वन विहार निर्माण कार्य (मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना), रानी अवन्ती बाई वार्ड चग्गर फार्मा कॉलोनी एवं राजुल सिटी से स्वर्ण भूमि मुख्य मार्ग में एम 30 सीमेंट सड़क निर्माण, महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत अहिंसा चौक से वासु डेरी होते हुए साइबर जंक्शन तक एम 30 सीसी रोड, संभाग क्र 14 अंतर्गत महाराजा अग्रसेन वार्ड गरबा स्कीम नं 5/14 में विभिन्न स्थानों पर एम 30 सीसी सड़क निर्माण कार्य समिति, 750 एमएम पाइप लाइन राजुल कॉम्प्लेक्स चौक से 300 एमएम पाइपलाइन सर्वोदय नगर तक एवं विभिन्न स्थानों पर पाइप लाइनों का कार्य, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 1 (राइट टाउन रोड), जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 2 (गोलबाजार रोड) और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 85 पीजी सीट वृद्धि निर्माण कार्य शामिल हैं।

साइबर तहसील का प्रेजेंटेंशन 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे जबलपुर में कैबिनेट बैठक लेंगे। बैठक में राजस्व अभियान के तहत साइबर तहसील का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसके अलावा तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य तीन से बढ़ाकर चार हजार करने के आदेश की मंजूरी समेत नौ प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें