फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने पर NSUI नेता समेत 10 पर FIR

Tue, 25 Apr 2023 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छात्र नेता रवि परमार ने एफआईआर होने पर कहा कि हम मुकदमों से नहीं डरने वाले। पुलिस चाहे कितने मुकदमे दर्ज कर ले चाहे जेल भेज दे। लेकिन हम छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के बंगले के बाहर मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने के मामले में एनएसयूआई नेता समेत 10 कार्यकर्ताओं पर टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर की है। 
विज्ञापन


टीटी नगर पुलिस ने मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले के बाहर खड़े गार्ड की शिकायत पर रवि परमार समेत करीब 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने छात्र नेताओं के खिलाफ धारा 353 (शासकीय कार्य में बाधा), 491, 294 , 149 संपत्ति निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
बता दें एनएसयूआई मेडिकल विंग ने स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाएं और विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने मंत्री के बंगले की नेमप्लेट बदल दी थी। रवि परमार ने स्वास्थ्य विभाग में सभी नियमों को दरकिनार करते हुए लाखों रूपयों का लेन-देन कर धड़ल्ले से तबादले करने के आरोप लगाए।  
विज्ञापन

 
छात्र नेता रवि परमार ने एफआईआर होने पर कहा कि हम मुकदमों से नहीं डरने वाले। पुलिस चाहे कितने मुकदमे दर्ज कर ले चाहे जेल भेज दे। लेकिन हम छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे।  एनएसयूआई छात्र हितों के साथ समझौता नहीं करेगी। हम छात्र हितों की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री छात्रों को मुकदमों से डराने की भूल में न रहें इस तानाशाही का अंत प्रदेश के छात्र और युवा ही करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें