फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम मॉडल ग्राम के रूप में विकसित होंगे

Tue, 02 Dec 2025 10:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि विभाग आने वाले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करेगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। इसमें विभाग के पिछले दो वर्षों के कामकाज और नवाचारों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना के संबंधित में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्राम स्तर पर रोजगार सृजन, स्वच्छता और ग्रामों को सड़कों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा में जोड़ने में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विधानसभा में वीआईटी यूनिवर्सिटी में अव्यवस्थाओं पर सरकार घिरी, बच्चों में बढ़ती स्मार्टफोन लत को लेकर भी चिंता

बैठक में आगामी तीन वर्षों की कार्य योजना के संबंध में बताया गया कि स्वीकृत गतिविधियों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाएगा। आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में पंचायतों के आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। अर्ध शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों के व्यवस्थित विकास के लिए मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत नियमों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनियों के रजिस्ट्रेशन एवं विकास की अनुमति केन्द्रीकृत ऑनलाइन व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में 13,476.94 करोड़ का अनुपूरक अनुमान पेश, गुरुवार को होगी चर्चा

ग्रामों में सुगम आवागमन के लिए दोहरी संपर्कता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुगम संपर्कता परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी के समस्त बच्चों और कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पौष्टिक नाश्ते की व्यवस्था के लिए कार्यवाही जारी है। सांदीपनि शालाओं में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मेकेनाईज्ड किचिन शेड का संचालन किया जाएगा। स्वच्छता के लिए व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियां संचालित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें