मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक कंचन तनवे ने खंडवा जिले को सिमी आतंकियों का केंद्र बताते हुए वहां स्थायी पुलिस बटालियन तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिबंधित संगठन सिमी के सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी के कारण लगातार अवैध गतिविधियां और सुरक्षा संबंधी घटनाएं सामने आती रहती हैं।