मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान तीन चरणों में 15 अगस्त तक चलेगा और इसका उद्देश्य देशभक्ति, स्वच्छता और नागरिक एकता को एक साथ जोड़ना है। प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। तिरंगे को केंद्र में रखकर रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी, सजावट, प्रश्नोत्तरी, प्रदर्शनी, तिरंगा कला, सैनिकों को पत्र लेखन आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य समाज में देशभक्ति का माहौल बनाना है।
ये भी पढ़ें-
भावपूर्ण नव प्रयोग: विधानसभा में पूर्व CM स्व. पं.रविशंकर शुक्ल की जयंती पर नमन, सीएम ने अध्यक्ष का जताया आभार
दूसरा चरण (9 से 12 अगस्त): जनभागीदारी और प्रचार
दूसरे चरण 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें तिरंगा यात्राएं, बाइक और साइकिल रैलियां, तिरंगा मेलों का आयोजन, झंडे की बिक्री और तिरंगा गीत जैसे कार्यक्रम होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे की दृश्यता बढ़ाने और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस चरण में हर घर, वाहन और कार्यालय में तिरंगा फहराने की अपील की जाएगी। लोग तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। इस दौरान संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
मालेगांव केस: कोर्ट से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान, कहा- भगवा, हिंदुत्व और सनातन की हुई विजय
गांवों में होंगे स्वच्छता से जुड़े आयोजन
यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और पेयजल विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में जल संरक्षण, सामुदायिक सफाई, स्वच्छता शपथ और अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम होंगे। इस अभियान में पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, स्कूलों के छात्र, ग्राम जल समितियां और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
MP News: जबलपुर से अफगान नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट, रैकेट का खुलासा