फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जात-पात मिटाओ,हिंदू जागरूकता लाओ,धीरेंद्र शास्त्री बोले-बंटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे

Fri, 15 Nov 2024 10:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बयान का समर्थन किया है। पं. शास्त्री ने कहा कि बंटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे। 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को भोपाल दौरे पर आए। उन्होंने जात-पात और भेदभाव को समाज के लिए जहर बताया। उन्होंने समाज में हिंदू जागरूकता बढ़ाने और कट्टर हिंदू बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से 21 से 29 नवंबर तक राम राज पदयात्रा आयोजित की जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की कि यह पदयात्रा बागेश्वर धाम से राम राजा सरकार, ओरछा तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य जात-पात और भेदभाव को समाप्त कर हिंदुओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि "बाटेंगे तो कटेंगे," इसलिए हमें एकजुट होकर सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की रक्षा करनी होगी। शास्त्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के बयान को लोगों ने अपनी दृष्टि से देखा। हमने देखा कि भारतीय बटेंगे तो चीन वाले और पाकिस्तान वाले हमें कांटेंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। 
विज्ञापन


कट्टर हिंदू बनें, जात-पात मिटाएं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं की संख्या घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा आज इस्लाम धर्म के अनुयायी 6% से बढ़कर 22% हो गए हैं, जबकि सनातन धर्म को मानने वालों की संख्या 80% से भी कम हो चुकी है। हमें ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ से पहले हिंदुस्तानी बनना होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को जागरूक और एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर बंटवारे को खत्म करना ही राम राज की स्थापना का पहला कदम होगा।

विदेशियों को भारत में पनाह देने का विरोध
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार को विदेशियों को पनाह देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमें मक्का-मदीना में नहीं जाने दिया जाता, तो दूसरे धर्म के लोगों को कुंभ में दुकान लगाने की अनुमति क्यों दी जाए? मेरा सीधा कहना है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस देश में कट्टर हिंदुओं की कमी है। पहले हमें कट्टर हिंदू बनना होगा, फिर सभी मंदिर अपने आप हमारे हो जाएंगे। 
विज्ञापन


भगवाधारी राजनीति करे तो समस्या क्यों?
धीरेंद्र शास्त्री ने भगवा धारण करने वालों की राजनीति का समर्थन करते हुए कहा कि अगर बलात्कारी, भ्रष्टाचारी राजनीति कर सकते हैं तो भगवाधारी क्यों नहीं? इस देश में जात-पात, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर काम होना चाहिए। 

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर राय
बीसीसीआई के खिलाड़ियों के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक भीखमंगा देश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले भारत का विश्वास जीतना होगा और उसकी शरण में आना होगा। तभी हमारी टीम वहां खेलने जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें