फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल-जयपुर समेत भोपाल मंडल की यह ट्रेनें रहेगी निरस्त

Wed, 30 Oct 2024 09:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से संचालित या गुजरने वाली कुछ  ट्रेनों को निरस्त या आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर मंडल में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त या आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों भोपाल-जयपुर, जोधपुर-भोपाल, जबलपुर-अजमेर दयोदय, अजमेर-जयपुर दयोदेय एक्सप्रेस शामिल है। 
विज्ञापन


जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14813): यह ट्रेन 8 नवंबर और 10 नवंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन जोधपुर से निरस्त रहेगी।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14814): यह ट्रेन 9 नवंबर और 11 नवंबर 2024 को भोपाल से निरस्त रहेगी।

जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12181): 9 नवंबर 2024 को सांगानेर स्टेशन पर सुबह 11:25 बजे शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी, जिसके कारण सांगानेर-अजमेर के बीच यात्रा नहीं होगी।

अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12182): 10 नवंबर 2024 को सांगानेर स्टेशन से शाम 17:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी, इस प्रकार अजमेर-सांगानेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19712): यह ट्रेन 9 नवंबर 2024 को फुलेरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जिसके कारण फुलेरा से जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें