फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ड्रग्स तस्कर यासीन मछली का गुर्गा पूर्व पार्षद का बेटा अंशुल भूरी गिरफ्तार, पहले भी कई मामले हैं दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 08:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी से जुड़े यासीन मछली गिरोह के सदस्य अंशुल भूरी को गिरफ्तार किया है। अंशुल पर पहले से दर्जन भर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह एक पूर्व पार्षद का बेटा है और यासीन के साथ क्लब पार्टियों में शामिल होता था। कोर्ट ने उसे चार अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मछली का खास गुर्गा अंशुल सिंह उर्फ अंशुल भूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी करने वाले यासीन मछली गिरोह के एक और गुर्गे को पकड़ा है। यासीन उर्फ मछली का खास गुर्गा अंशुल सिंह उर्फ अंशुल भूरी को पुलिस ने तस्करी के आरोप में पकड़ा है। अंशुल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने चार अगस्त की पुलिस रिमांड पर उसे पूछताछ के लिए सौंपा है। 

विज्ञापन


अंशुल भूरी से पूछताछ में एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं। अंशुल पर पूर्व में अवैध हथियार अवैध शराब मारपीट अड़ीबाजी जैसे अपराधों को लेकर करीब दर्जन भर से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। यासीन और उनके अन्य गुर्गों से क्राइम ब्रांच की पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि अंशुल भूरी भी इस गिरोह से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें- सारिक मछली के फार्म हाउस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के अंगवस्त्र और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंशुल सिंह एक पूर्व पार्षद का बेटा है। वह भी यासीन द्वारा क्लबों में आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल होता था। पुलिस को केवल एमडी ड्रग की तस्करी के मामले में ही अंशुल की संलिप्तता का पता चला है। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि एमडी ड्रग तस्करी के मामले में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक नाम अंशुल सिंह का भी है। 
जांच के दौरान पता चला था कि अंशुल सिंह के आरोपी यासीन से कनेक्शन थे। एमडी ड्रग्स की तस्करी से जुड़े सबूत भी सामने आए हैं उसके बाद अंशुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। चौहान का कहना है कि इस पूरे गिरोह में और भी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनके खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद उर्फ शाहवर मछली की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। यासीन मछली को एक अगस्त को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा, तब उसके खिलाफ तलैया, महिला थाना, कोहेफिजा थाने में दर्ज प्ररकण को लेकर पुलिस रिमांड मांगेगी और उन मामलों में भी पूछताछ करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें