मध्य प्रदेश सरकार ने शिवपुरी के मंगलम संस्था के संचालक डॉ. अजय खेमरिया को राज्य का दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति सचिव स्तर के पद के समकक्ष होगी और तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। डॉ. खेमरिया का चयन राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय सर्च कमेटी की सिफारिश पर किया गया। दिव्यांगजन आयुक्त का कार्यालय दिव्यांगजन न्यायालय के रूप में कार्य करेगा और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएगा।