फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में आज मनेगी दीवाली,मंदिरों में सुंदर कांड का आयोजन, प्रभात फेरी निकल रही, सीएम ने भी की पूजा

Mon, 22 Jan 2024 09:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में उत्सव का माहौल है। भोपाल में आज दीवाली मनाई जाएगी। मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना, भजन कीर्तिन, सुंदर कांड का आयोजन किया जा रहा है। कई जगह लोगों ने रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाली। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में लगाई सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में मंदिरों और सरकारी भवनों में लाइटिंग की गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। प्रदेश भर में जगह-जगह मंदिरों में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा और भजन कीर्तिन और भंडारे का आयोजन किया गया है। कई जगह स्क्रीन लगाकर कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव आयोजन दिखाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह मानस भवन पहुंचे। उन्होंने भवन में श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने मंदिर में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है । भगवान राम अपने गर्भ ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं, मैं उनका अभिनंदन करता हूं ,उनके माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मैंने आज प्रातः मानस भवन आ कर भगवान राम की सेवा की तथा उनके दर्शन का लाभ प्राप्त किया। प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने मैं आज  ओरछा जा रहा हूं वहां भगवान राम, राजा के रूप में विराजमान होते हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें और यह जो अद्वितीय अवसर आया है इस अवसर के आधार पर भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें और मानवता की सेवा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया राममई हो गई है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य देखते ही बनता है, दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममई हो गया है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से श्री क्रांतिश्वर शिव-राम मंदिर चार इमल क्षेत्र में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


कौन कहा होगा शामिल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राम राजा सरकार ओरछा में राम दरबार पहुंचेगे। यहां पर पूर्व सीएम शिवराज भी भगवान राम की पूजा अर्चना करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा और जगदीश देवड़ा मंदसौर के धार्मिंक कार्यक्रम में शामिल होंगे।  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करेंगै। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें