फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह ने गुलाम नबी पर साधा निशाना, बोले-भाजपा और मोदी जी की बैसाखियों से क्या हासिल कर लेंगे

Wed, 05 Apr 2023 10:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या एक्सप्रोज और डेमोलिश करेंगे। पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए।
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा और दगाबाज बताया। गुलाम नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा 'आजाद' में पीएम नरेंद्र मोदी को नर्म दिल और कांग्रेस सरकार के समय हुए गलत काम का जिक्र किया है।
विज्ञापन

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डेमोलिश करेंगे। पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए। 
सिंह ने कहा कि 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया। अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे? गुलाम नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस को बेनकाब और पूरी तरह ध्वस्त नहीं करना चाहता। नेतृत्व के साथ मेरे कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस की विचारधारा से मेरे कोई मतभेद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने कहा कि बेशक मैंने अपनी किताब में नेहरू जी के समय में, इंदिरा जी के समय में, राजीव जी के समय में क्या गलत हुआ, इसका उल्लेख किया है, लेकिन मैंने यह भी कहा कि वे बड़े नेता थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें