फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डीजीपी मकवाना प्रशिक्षु आईएएस से बोले- ईमानदारी और सत्यनिष्ठा ही युवा अधिकारियों की सबसे बड़ी पूंजी

Mon, 06 Jul 2026 10:12 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कैडर के 2025 बैच के आठ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने डीजीपी कैलाश मकवाना से मुलाकात की। डीजीपी ने उन्हें ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जनसेवा को प्रशासनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करने की सीख दी।
विज्ञापन
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कैडर के 2025 बैच के आठ प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने नवचयनित अधिकारियों को प्रशासनिक सेवा के मूल्यों और जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा ही किसी युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी होती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Datia Assembly By Election: दतिया बदल देता है चुनावी गणित, मात्र 10 हजार वोट इधर-उधर होने पर हार-जीत का खतरा

डीजीपी मकवाना ने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का दायित्व है। अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सीखने में भी संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में नए आपराधिक कानून, साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड, नारकोटिक्स और नशा मुक्ति जैसे विषयों की अच्छी समझ होना जरूरी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, बोले- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
विज्ञापन


उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, संवाद और सही नेतृत्व से बड़ी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने डॉयल-100 से 112 आपातकालीन सेवा में बदलाव और वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश के नक्सल मुक्त होने का उदाहरण देते हुए टीमवर्क और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। डीजीपी ने अधिकारियों को सलाह दी कि किसी भी सूचना पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पहले उसका सत्यापन करें और तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, व्यक्तिगत स्वार्थ और पद के अहंकार से दूर रहकर जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 'साहबगिरी' नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना एक सफल अधिकारी की पहचान है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: जाति सत्यापन समिति के सामने मंत्री बागरी ने दो घंटे रखा पक्ष, दस्तावेजों की जांच के बाद आएगा फैसला

मकवाना ने "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान और 15 जुलाई से शुरू होने वाले "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवचयनित अधिकारी अपनी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण से जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें