फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनाव हारने के बावजूद रावत का कैबिनेट दर्जा कायम रखने की तैयारी, निगम-मंडल में पद पाने की संभावना

Tue, 03 Dec 2024 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर सीट पर हार का सामना करने के बावजूद भाजपा नेता और वन मंत्री रामनिवास रावत को सरकार निगम-मंडल में एडजस्ट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा कायम रखने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और वन मंत्री रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रावत ने वन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि, अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। सरकार के सूत्रों के अनुसार सरकार रावत को कैबिनेट दर्जा कायम रखने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उनको किसी निगम या मंडल में अध्यक्ष पद से नवाजा जाएगा। रावत ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद इस संभावना को और बल मिला है।
विज्ञापन


रावत ने अपनी हार के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद रावत के सुर बदल गए थे। उन्होंने चुनाव में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलने की बात कही थी। इसके बाद ही उनको निगम मंडल में एडजस्ट करने की चर्चा तेज हो गई थी। 

बता दें, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा ने वन मंत्री रावनिवास रावत को मैदान में उतारा था, लेकिन उनको कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव हराकर सीट जीत ली। चुनाव में रावत को 93,105 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 1,00,469 वोट हासिल कर रावत को 7,364 वोटों से पराजित किया। यह सीट कांग्रेस ने अपने पास कायम रखी है। पहले रावत यहीं से विधायक चुने गए थे, लेकिन उस वक्त वे कांग्रेस में थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे के कारण ही यहां उपचुनाव कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें