फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  डिप्टी सीएम बोले- इंदौर में चूहे काटने की घटना में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 09 Sep 2025 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


इंदौर अस्पताल में चूहों के काटने से मासूमों की मौत के मामले में सरकार ने सख्ती दिखाई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि दोषियों को कठोर सजा मिलेगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन, हटाने और कारण बताओ नोटिस जैसी कड़ी कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अस्पताल में चूहे काटने से बच्चों की मौत मामले में सरकार सख्त है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में इंदौर में घटित चूहे काटने की घटना पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरी कार्यवाही निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तथ्यों के आधार पर की जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं की छवि को धूमिल करती हैं, दोषी व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी रोकथाम उपाय तुरंत लागू किए जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल गणेश विसर्जन पथराव विवाद: मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नज़ीर बनेगी
विज्ञापन


अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, प्रो. एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश लाहोटी, प्रो. डॉ. मनोज जोशी एवं सहायक प्रभारी नर्सिंग अधिकारी कलावती भलावी को उक्त घटना के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक अधीक्षक एवं भवन प्रभारी डॉ. मुकेश जायसवाल, प्रभारी नर्सिंग अधिकारी प्रवीणा सिंह, नर्सिंग अधिकारी आकांक्षा बेंजामिन एवं श्वेता चौहान को निलंबित किया गया है। नर्सिंग अधीक्षक मार्गरेट जोसफ को पद से हटाया गया है तथा नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राठौर का स्थानांतरण मानसिक चिकित्सालय में किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा और मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में किरायेदार, होटल और लॉज में ठहरने वाले लोगों की जानकारी देना अनिवार्य, आदेश जारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें