फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक बघेल सहित परिवार पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का केस

Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल/धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी से विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी बहू काम्या सिंह ने पूर्व मंत्री सहित उनके पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए भोपाल के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के कुक्षी से विधायक और कमलनाथ सरकार में पर्यटन मंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह बघेल 'हनीÓ की बहू ने उनके परिवार पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। बहू ने वीडियो जारी कर मामला दर्ज कराने की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस मंगलवार को पूर्व मंत्री सहित उनके परिवार के आरोपी बनाए गए सदस्यों को नोटिस जारी करेगी। दहेज प्रताडऩा वाली सभी धारएं जमानती हैं, इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए जाएंगे। पुलिस नोटिस जारी कर कोर्ट में चालान पेश करेगी। बहू का आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनके परिवार के लोगों ने आठवीं पास को एमबीए पास बताकर घर का व्यापार संभालने वाला युवक बताकर मेरी शादी कराई थी। प्रकरण भोपाल के महिला थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी महिला अपराध निधि सक्सेना ने बताया कि काम्या सिंह पति देवेन्द्र सिंह ने शिकायत की थी कि विधायक सुरेन्द्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, मां चंद्र कुमार सिंह बघेल और बहन शीतल सिंह बघेल ने मिलकर देवेन्द्र सिंह को एमबीए पास बताकर मेरी शादी कराई। शादी से पहले बताया था कि देवेन्द्र एमबीए करने के बाद परिवार का व्यापार संभाल रहे हैं। शादी के बाद मुझे पता चला कि मेरे पति देवेन्द्र बघेल एमबीए नहीं आठवीं पास हैं। शराब पीने के कारण परिवार के व्यवसाय में भी उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है और न ही उनको संपत्ति में कुछ दिया गया है।

मेरे बच्चों का खर्च देना भी बंद कर दिया
काम्या ने आरोप लगाए हैं कि गलत जानकारी देकर मेरी शादी कराई गई।  जब मैं गलत जानकारी देकर शादी कराने का विरोध किया तो मेरे साथ भी घर वालों ने गलत व्यवहार करना शुरू कर धमकी देकर चुप कराया जाने लगा। इतना ही नहीं मेरे साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी और मेरे बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं दी जा रही। मैंरे आवाज उठाई तो मुझे घर से भी निकाल दिया गया। काम्या का आरोप है कि मुझ पर दबाव बनाकर तलाक के पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराने के प्रयास करना चाह रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। मेरे मायके वालों को झूठे एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। काम्या कुछ दिन पहले तक भोपाल में थीं। वर्तमान में उनके धार जिले के कुक्षी में होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि काम्या ने प्रकरण कराए जाने की जानकारी संबंधी एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें