फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएस वीरा राणा को मिला एक्सटेंशन, अगले तीन महीने बनी रहेंगी पद पर

Thu, 14 Mar 2024 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मुख्य सचिव वीरा राणा को केंद्र सरकार से तीन महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। उनको 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना था। इसके बाद शनिवार को जारी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
वीरा राणा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की 1988 बैंच की अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव के पद पर सेवा विस्तार मिल गया है। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अब वे जून तक सीएस के पद पर बनी रहेंगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने उनकी तीन माह की सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब लोकसभा चुनाव वीरा राणा के कार्यकाल में ही होगा। विधानसभा चुनाव भी मतगणना भी उनके द्वारा ही कराई गई थी। अब जून तक वीरा राणा ही सीएस बनी रहेंगी। जुलाई 2024 में प्रदेश को नया सीएस मिल जाएगा। 

बता दें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवा विस्तार की समयसीमा विधानसभा चुनाव के बाद खत्म हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा को सीएस का प्रभार दिया था। इसके बाद सरकार ने उनको पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें