मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मां नर्मदा के जल में मगरमच्छों को गुरुवार को छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल पथ पर मीडिया से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुण्य सलिला मां नर्मदा के वाहन मगरमच्छ को मां नर्मदा में बसाने का अपना संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मगरमच्छों के आवास के लिए नर्मदा जी की धारा अत्यंत अनुकूल है। राज्य सरकार सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ जैसे सभी प्रकार के जलीय जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष चंबल नदी में घड़ियाल छोड़े गए थे।