पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब राज्य सरकार की गाय संरक्षण नीति पर मोर्चा खोलने जा रही हैं। शराब नीति के खिलाफ अभियान चलाने के बाद अब वे बुधवार से ‘गौ संवर्धन अभियान’ की शुरुआत करेंगी। यह अभियान करीब डेढ़ साल तक चलेगा। उमा भारती ने पहले सरकार की शराब नीति पर खुलकर विरोध जताया था, जिसके बाद सरकार को अहातों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा था। अब उनका कहना है कि सरकार की वर्तमान गाय संरक्षण नीति में कई खामियां हैं और इसे सुधारने की जरूरत है।