सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल विवाद को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा राजनीति से ऊपर होती है और उसका सम्मान हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जिस तरह की परिस्थितियां सामने आईं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के लिए यह उचित नहीं है कि ऐसे हालात बनें जिनसे देश के राष्ट्रपति के पद की गरिमा पर सवाल उठे। यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।