फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा की बच्ची की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला,कहा-यह मध्यप्रदेश की जमीनी सच्चाई का आइना

Mon, 10 Nov 2025 04:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विदिशा में कचरे के ढेर से खाना तलाशती बच्ची की तस्वीर पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने इसे मध्यप्रदेश की जमीनी हकीकत का आईना बताते हुए कहा कि विकास के दावों के बावजूद भूख और कुपोषण आज भी प्रदेश की कड़वी सच्चाई है।
विज्ञापन
बच्ची की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बच्ची की तस्वीर जिसमें वह सड़कों के पास कचरे के ढेर में खाने की तलाश करती दिख रही है। को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं और मुख्यमंत्री से राज्य की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। कांग्रेस ने इसे मध्यप्रदेश की प्रशासनिक और सामाजिक विफलता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह तस्वीर केवल एक बच्ची की भूख नहीं, बल्कि प्रदेश की गरीबी और कुपोषण की गहरी समस्या की ओर इशारा करती है। पार्टी का कहना है कि जिस विदिशा जिले से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सदस्य रहे हैं, वहीं ऐसी स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन



राहुल गांधी द्वारा उठाई गई मिड-डे मील तस्वीर का भी उल्लेख
पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस ने दो दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मिड-डे मील की एक तस्वीर उठाए जाने का संदर्भ दिया, जिसमें कथित तौर पर बच्चों को कागज पर भोजन परोसे जाने की बात कही गई थी। पार्टी ने इसे व्यवस्था की लापरवाही का प्रमाण बताया।

मासूम की भूख नहीं, बल्कि प्रदेश की हकीकत का आईना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश की सच्चाई को बयां करती यह तस्वीर सिर्फ एक मासूम की भूख नहीं, बल्कि प्रदेश की हकीकत का आईना है। जहां विकास के दावे आसमान छू रहे हैं, वहीं जमीन पर एक बच्ची कचरे में रोटी तलाश रही है। विडंबना यह है कि यह तस्वीर विदिशा की है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र की, जहां सत्ता के गलियारों में सुशासन और समृद्धि की कहानियां गूंजती हैं, लेकिन गरीबी, भूख और बेबसी आम लोगों का हश्र बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भूख और बेबसी देख भावुक हुए जीतू पटवारी, बोले- फिर ‘बीमारू राज्य’ बना प्रदेश, जानें पूरा मामला

आपके शासन की सच्ची तस्वीर
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, यह तस्वीर आपके सुशासन की पोल खोलती है  यह आपके शासन की सच्ची तस्वीर है, जो बताती है कि विकास के भाषणों के पीछे भूख अब भी जिंदा है, और सिस्टम की खामियों ने एक मासूम की जिंदगी को कचरे के ढेर तक धकेल दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, प्रदेश के कई शहरों में टूटा ठंड का रिकॉर्ड


मुख्यमंत्री से कांग्रेस की अपील
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य की जमीनी सच्चाई पर नजर डालनी चाहिए, क्योंकि जनता सब देख रही है। उनके अनुसार, “तस्वीर सिर्फ एक बच्ची की भूख नहीं, बल्कि वह सच्चाई है जो विकास के दावों और वास्तविकता के बीच की खाई दिखाती है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें