फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 31 Jul 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल एक मेगा प्रोजेक्ट है, जो जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा सहित आसपास के जिलों के किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल एक मेगा प्रोजेक्ट है, जो जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा सहित आसपास के जिलों के किसानों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराएगा। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य मेगा प्रोजेक्ट की सतत मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाने के निर्देश भी दिए।

 बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें