फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे, रासिपुरम और अविनाशी में कार्यक्रम

Mon, 20 Apr 2026 11:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को तमिलनाडु के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। वे रासिपुरम और अविनाशी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार और बैठक करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडू विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है, जहां प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं। सत्तारूढ़ दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टियां भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की भी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे भोपाल से रवाना होकर कोयंबटूर के रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:20 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  BJP की जन-आक्रोश महिला पदयात्रा: भोपाल में CM यादव बोले-विपक्ष ने नारी शक्ति के अधिकारों को कुचलने का काम किया
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे और जनसंपर्क करेंगे। दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे कोयंबटूर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। बता दें तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर एक चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। यहां से चुनाव लड़ रहे डॉ. एल मुरूगन का मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन है। दरअसल डॉ. मुरूगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन की जनरेटर कार से उठा धुआं, 20 मिनट नहीं चला पता, मची अफरा-तफरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें