फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM यादव का राहुल पर निशाना, बोले-PM के खिलाफ हल्की भाषा ठीक नहीं, यही वजह कांग्रेस लगातार सत्ता से दूर हैं

Sat, 14 Mar 2026 05:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव के बीच भारत सरकार तेल-गैस की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन कर रही है और कांग्रेस के बयान गैर-जिम्मेदाराना हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा बोलना देश के हित में नहीं है और जनता सब समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, खासकर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव से अंतरराष्ट्रीय स्थिति गंभीर है। ऐसे समय में भारत सरकार तेल और गैस की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन कर रही है, ताकि देश में किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से षडयंत्र कर रहे हैं, उसे जनता जानती है। इसी कारण से ये लगातार सत्ता से दूर हैं। मैं इनकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Gang War In Bhopal: हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के घर फायरिंग, घायल का अस्पताल तक पीछा कर बदमाशों ने फिर चलाई गोली
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार ने कठिन परिस्थितियों में भी तेल और गैस की सप्लाई को सुचारु रखा है। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर देश और जनता के हित में काम करना चाहिए। कांग्रेस को लोगों के बीच डर फैलाने के बजाय उन्हें एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: गैस के लिए एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें, चक्कर काट रहे लोग, कई घरों में जलने लगा लकड़ी का चूल्हा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें