मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव दमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों को जन्म से लेकर जीवन भर सम्मान और पूजा की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और सरकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर सहेली की तरह साथ दे रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने जिले में 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।