मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में मंगलवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में शाम 5:30 बजे से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 'अनुगूंज' का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समारोह का उद्घाटन करेंगे, जबकि जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि होंगे। 'अनुगूंज' दो हिस्सों में होगा। पहले हिस्से 'धनक' में शास्त्रीय संगीत और ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी जैसे नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे हिस्से 'रंगकार' में छात्र 'नाटक ताना बाना टूट न जाए' का मंचन करेंगे। भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 शासकीय स्कूलों के छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन्होंने एक महीने की मेहनत से इन प्रस्तुतियों को तैयार किया है।