फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: शिवराज का कांग्रेस नेताओं पर हमला, बोले- ऊटपटांग बयान देने का अभियान चला रहे हैं कुछ नेता

Wed, 19 Apr 2023 01:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। बड़ा कैसे बने? कोई विधानसभा में झूठ बोलता है और निलंबित हो जाता है। कोई विधानसभा में नियमावली फाड़ देता है और बड़ा बनने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
शिवराज चौहान और कमलनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि कांग्रेस में ऊटपटांग बयान देने का अभियान चल रहा है। ऐसा कहकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, विधायक सज्जनसिंह वर्मा और जीतू पटवारी, सब पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव छह-सात महीने दूर हैं। ऐसे में दोनों तरफ से आक्रामक बयानबाजी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने हाल ही में कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता था, वह तो भाजपा चर्चा में ले आई। इससे पहले जीतू पटवारी ने विधानसभा में सरकार को घेरा तो भाजपा विधायकों की अपील पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उन्हें बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया था। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा के भी इसी तरह के बयान आए हैं।

भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आदिवासी नायकों का अपमान करते हैं। उन्हें सिर्फ एक ही खानदान (गांधी परिवार) दिखता है। इसके बाद बेशर्मी से कमलनाथ भी उनका बचाव कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष कह रहे है कि मैं बड़ा नेता बन गया। टक्कर में आ गया। क्या बड़ा नेता बनने के लिए ऊटपटांग बयान देना चाहिए। क्या टक्कर में आने के लिए यह किया जाएगा? 
विज्ञापन


बड़ा नेता बनने की होड़
शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। बड़ा कैसे बने? इसके लिए कोई विधानसभा में झूठ बोलता है और निलंबित हो जाता है। कोई विधानसभा में नियमावली फाड़ता है और बड़ा बनने की कोशिश करता है। कोई दिव्यांग को मारता है और बड़ा बनने की कोशिश करता है। कोई ऐसे बयान देता है कि मध्यप्रदेश और देश में मुस्लिम की संख्या कम हो रही है। यह भी बड़ा नेता बनने के लिए कर रहे हैं। कमलनाथ जी को लगता है कि कहीं वह छोटे ना रह जाए। इसलिए छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभान अल्लाह... वह (देवास जिले के) खातेगांव में जाकर बयान देते है कि खातेगांव के मतदाता नशे में है। वह लगातार भाजपा को जीता रहे हैं। इस वजह से नशे में है। क्या यह जनता का अपमान नहीं है। क्या यह मतदाताओं का अपमान नहीं है? जनता को नशे में कहने वाले क्या खुद नशे में नहीं है कि वह क्या कह रहे है। यह जनता के प्रति इनकी सोच है। कांग्रेस की अंतर्कलह और गुटबाजी एक-दूसरे को छोटा बनाने के लिए ऊटपटांग बयान देने का अभियान चला रहे हैं। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें