फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: करणी सेना के आंदोलन में अपशब्द कहने पर सीएम शिवराज का छलका दर्द, कही यह बड़ी बात

Sun, 15 Jan 2023 01:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में हो गया। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया। उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में क्षमा मांगी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के जनआंदोलन में एक व्यक्ति के अपशब्द कहने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दर्द छलका है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि मामले में क्षमा मांगी गई है। मां से प्रार्थना करता हूं कि जहां भी हो अपने बच्चे को क्षमा करें।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में हो गया। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया। उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में क्षमा मांगी गई है। मैं भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अप उनके लिए कोई गिला शिकवा नहीं हें।
 
 
सीएम ने कह कि आप सब अपने हैं और अपना भी कोई गलती कर दें तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता। मैं सबसे स्नेह करता हूं। सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं और समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।
विज्ञापन

 
बता दें, करणी सेना ने जातिगत आरक्षण खत्म करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनआंदोलन किया था। यह आंदोलन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चला था। इस बीच एक व्यक्ति ने सीएम के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इस मामले में पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर हरियाणा से ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उसके खिलाफ मिसरोद पुलिस ने भी गालीगलौज करने और आपत्तिजनक बयानबाजी करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें