फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  सीएम शिवराज की जनता से अपील, बोले- मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग नहीं एक पेड़ लगाएं

Fri, 03 Mar 2023 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। मैं उस दिन सरकारी कार्य करूंगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच मार्च को 64 वर्ष के हो रहे हैं। इसी दिन मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करेंगे। समारोह में एक लाख के करीब बहनों को प्रदेशभर से बुलाया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को दोपहर प्रदेश की जनता से बड़ी मार्मिक अपीलइकी है।
विज्ञापन



 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। मैं उस दिन सरकारी कार्य करूंगा। कृपया करके कोई होर्डिंग न लगाएं, कोई औपचारिकता न करें। यदि आप मुझसे स्नहें करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें