फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्वोत्तर राज्यों की जीत पर भाजपा ने मनाया उत्सव, सीएम बोले- मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Thu, 02 Mar 2023 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार अब हर राज्य के हर बूथ तक हुआ है।
विज्ञापन
1 of 2
बीजेपी मुख्यालय में सीएम ने जीत पर कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई - फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय के साथ 2023 में हम विधानसभा चुनाव में प्रवेश कर रहे है। विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हम शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश में सरकार बनेगी।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार अब हर राज्य के हर बूथ तक हुआ है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की - फोटो : अमर उजाला
एक भारत श्रेष्ठ भारत का का संकल्प पूरा हो रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यश देश के हर राज्य और आम जनता के दिल में फैल रहा है। नरेन्द्र मोदी अब नेता नहीं आम जन के लिए श्रद्धा के केन्द्र बन चुके है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार बहुमत मिला है और नागालैण्ड में सफलता का इतिहास रचा है। मेघालय में भी हम आगे बढे हैं। लोग कल्पना नहीं कर सकते कि भारतीय जनता पार्टी देश के कोने कोने में इस तरह सफलता हासिल करेगी। प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का जो मंत्र दिया उनके एक राष्ट्र-एक जन और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प है वह आज पूरा हो रहा है। चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किए वह अभूतपूर्व है।
 
मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे आदर्श है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का संगठन काम के विस्तार के लिए सतत प्रयत्न भारतीय जनता पार्टी को अजय बना चुका है। चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर में मिली ऐतिहासिक सफलता, वहां की जनता के विश्वास मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की सफलता है। उन्होंने कहा कि नागालैण्ड, त्रिपुरा और मेघालय की जनता का आभार, जिन्होंने पार्टी को आशीर्वाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें