मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के शुभारंभ के साथ ही मध्य प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नया मानक स्थापित किया है। यह देश की पहली परियोजना है, जो 2 रुपये 70 पैसे प्रति यूनिट के रिकॉर्ड न्यूनतम टैरिफ पर स्थिर और डिस्पैचेबल ऊर्जा उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में सीआईआई अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही।